फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में अब ऑन लाइन मिलेंगे मनपसंद गुरूजी

Tue, 21 Jun 2016 12:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ऑनलाइन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों के युवाओं, छात्रों को अपने करियर चयन और इसमें आगे बढ़ने के लिए देश के जाने-माने विज्ञानियों और विशेषज्ञों की सलाह मुफ्त और घर बैठे मिल सकेगी।
विज्ञापन


विभिन्न छात्रवृत्तियों के संबंध में भी वे जानकारी हासिल कर सकेंगे। उत्तराखंड राज्य विज्ञान अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) ने उत्तराखंड मेंटर पोर्टल का कार्य पूरा कर लिया है। बीटा वर्जन को परखने के बाद इसे विधिवत लांच कर दिया जाएगा। 

बीटा वर्जन के परीक्षण के दौरान ही युवाओं, छात्रों ने इसमें रजिस्ट्रेशन कराना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही मेंटर भी इससे जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों को पोर्टल से जोड़ा जा रहा है

ऑनलाइन - फोटो : concept photo
बंगलूरू के वरिष्ठ भूगर्भ विज्ञानी पद्मश्री प्रोफेसर केएस वाल्दिया, रसायन शास्त्र के वरिष्ठ विज्ञानी भारत रत्न डॉ. सीएनआर राव भी इस पोर्टल से जुड़ गए हैं। दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों को भी पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम कराकर युवाओं को इसकी जानकारी दी जा रही है।

यूसर्क के निदेशक डा. दुर्गेश पंत ने बताया कि पोर्टल की सभी सुविधाएं मुफ्त हैं। केंद्र युवाओं और उनके मेंटर को मिलाने का काम करेगा। जब कोई व्यक्ति पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराएगा तो उसमें अपनी जरूरत भी बताएगा। उसी के लिहाज से मेंटर की सलाह दी जाएगी। यूसर्क देश-विदेश के मेंटर का डाटा बेस तैयार कर रही है। अभी तक सौ विज्ञानियों और विशेषज्ञों से संपर्क किया गया है।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
यूसर्क के mentorship.org.in पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन फार्म खुल जाएगा। फार्म के कॉलम को भरें। इसके बाद यूसर्क संबंधित मेंटर से लिंक करा देगा।

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें