फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि को मिली दून में जमीन, बनेगा कैंपस

Sat, 18 Jun 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कुलपति डॉ. यूएस रावत ने जमीन पर कब्जे की प्रक्रिया पूरी कर ली। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय को राज्यपाल के आदेशों के बाद शनिवार को देहरादून में दो एकड़ जमीन मिल गई। विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने जमीन पर कब्जा ले लिया। जल्द ही जमीन पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


पिछले साल श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय को दून में कैंपस बनाने के लिए 16 एकड़ जमीन देने की घोषणा हुई थी लेकिन फाइलों में फंसकर जमीन नहीं मिल पा रही थी।

राष्ट्रपति शासन के दौरान हुए थे आदेश
राष्ट्रपति शासन के दौरान राज्यपाल डॉ. केके पाल ने शासन को जमीन उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे। शासन ने दो एकड़ जमीन उपलब्ध कराई थी। शनिवार को जमीन विवि प्रशासन के कब्जे में आ गई। कुलपति डॉ. यूएस रावत ने अपनी टीम के साथ जाकर भाऊवाला के निकट स्थित भगवानपुर में जमीन पर कब्जा ले लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जल्द ही यहां कैंपस के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि विवि जल्द ही सरकार से और जमीन की मांग करेगा। पहले यह जमीन 16 एकड़ मिलनी थी लेकिन अब दो एकड़ ही मिल पाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें