उत्तराखंड में अगले वर्ष यानी 2019 से पॉलिटेक्निक का पाठ्यक्रम बदलने जा रहा है। इसके लिए प्राविधिक शिक्षा परिषद ने प्रस्तावित सिलेबस जारी किया है। इसमें सभी विशेषज्ञों, उद्योग जगत से सुझाव मांगे गए हैं।
प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रदेश के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में यह बदलाव किया जा रहा है। परिषद के सचिव हरि सिंह नेगी के मुताबिक 32 विषयों का सिलेबस वेबसाइट पर जारी किया गया है।
उद्योग जगत की मांग को देखते हुए सिलेबस में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। सभी शिक्षा विशेषज्ञ, उद्योग जगत के अलावा शिक्षक या कोई भी छात्र अपना सुझाव दे सकता है।