फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन स्कूल 12वीं के नतीजे आज, देखने के लिए क्लिक करें

Sun, 05 Jun 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के 12वीं के नतीजे सोमवार को जारी होंगे। इस परीक्षा में देशभर से 2,03,140 छात्र शामिल हुए थे।
विज्ञापन


इनमें से उत्तराखंड के करीब 15 हजार छात्र भी शामिल हैं। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट के अलावा एसएमएस से भी मिल सकेगा। एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि परीक्षा परिणाम दोपहर तीन बजे जारी हो जाएंगे।

10वीं के नतीजे नौ जून को
ओपेन बोर्ड के 10वीं के नतीजे नौ जून को जारी किए जाएंगे। एनआईओएस के प्रदीप कुमार रावत के मुताबिक दसवीं में देशभर से 3,49,385 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से उत्तराखंड के करीब 20 हजार छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे जानें रिजल्ट

- फोटो : demo pic
- वेबसाइट www.nios.ac.in के अलावा www.indiaresults.com और www.examresults.com पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
- NIOS12(एनरोलमेंट नंबर) लिखकर 5676750 पर एसएमएस कर सकते हैं।
- आईवीआरएस से अपना रिजल्ट जानने के लिए एनआईओएस के टोल फ्री नंबर 18001809393 पर कॉल कर सकते हैं।
- छात्र isc@nios.ac.in पर ईमेल करके भी अपना परिणाम जान सकते हैं।

फेल होने वाले छात्र 30 जून तक करें आवेदन
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट एनआईओएस के स्टडी सेंटर से हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही परीक्षा में फेल होने वाले छात्र बिना विलंब शुल्क के 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। प्रति विषय 150 रुपये और प्रयोगात्मक विषय में 220 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें