फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में नीट की अलग-अलग होगी काउंसलिंग

Tue, 27 Sep 2016 11:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Medical studies - फोटो : pic as demo
विज्ञापन
प्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस दाखिलों की काउंसलिंग पर पैदा हुआ असमंजस दूर हो गया है। राज्य सरकार ने कैबिनेट बैठक में दोनों की अलग-अलग नीट काउंसलिंग पर सहमति दे दी है। हाल ही में मध्य प्रदेश के एक मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की वजह से यह असमंजस पैदा हुआ था।
विज्ञापन


रविवार की देर रात तक चली कैबिनेट बैठक में तय कर दिया गया कि प्रदेश में निजी और सरकारी मेडिकल काउंसलिंग अलग-अलग ही होगी। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के एक मामले पर सुनवाई करते हुए फैसला दिया था कि सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में सेंट्रलाइज काउंसलिंग से ही दाखिले होने चाहिएं।

मामले पर फैसला आने के बाद प्रदेश में भी नीट की काउंसलिंग अटक गई थी और निर्धारित तिथि को सीट आवंटन नहीं हो पाया था। मामले पर न्याय विभाग से राय लेने के बाद रविवार की देर रात दोनों जगह अलग-अलग काउंसलिंग पर मुहर लगा दी गई। इससे फिलहाल अब तक हुए एमबीबीएस और बीडीएस दाखिलों से संकट टल गया है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ओमप्रकाश ने बताया कि मेडिकल काउंसलिंग का प्रकरण मंत्रिमंडल के समक्ष लाया गया था। महाधिवक्ता के सुझाव पर मंत्रिमंडल ने काउंसलिंग की प्रक्रिया पहले की तरह ही चलने का निर्णय लिया है। मीटिंग के मिनट्स जारी होने के बाद पूरी स्थिति साफ हो पाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश में निजी मेडिकल कॉलेजों और सरकारी कॉलेजों की काउंसलिंग इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद रद्द हो गई थी। अब वहां दोबारा काउंसलिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें