एकेटीयू की ओर से नोएडा के सेक्टर-62 में सोमवार से दो दिवसीय शिविर शुरू हो गया। पहले दिन 10 कॉलेजाें को बुलाया था और उनमें 6 कॉलजों के छात्रों की समस्याओं को दूर कर दिया गया है।
जबकि चार कॉलेजों को बुलाया जाएगा और जब तक इन सभी कॉलेजों के छात्रों की परेशानी दूर नहीं होगी, तब तक एकेटीयू का स्टॉफ नोएडा में ही रहेगा।
दरअसल, एकेटीयू के इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के कुछ छात्रों रिजल्ट अधूरे रह गए थे और कुछ छात्रों के अंक तालिका आदि में कमी आ गई थी। इसके चलते छात्रों और उनके अभिभावकों की लखनऊ स्थित एकेटीयू परिसर में संख्या बढ़ गई थी।
इसे लेकर यूनिवर्सिटी ने साफ कर दिया कि कॉलेज अपने स्तर से छात्रों की समस्याओं को एकत्र करें और स्वयं परेशानी को दूर कराएं। यदि किसी छात्र या उनके अभिभावक को यूनिवर्सिटी भेजना जरूरी है तो नोड्यूज बनाकर दिया जाए।
मगर फिर भी छात्रों की समस्याएं दूर नहीं हो रही थी। इसके चलते नोएडा स्थित कैंपस में 25 और 26 को अफसर बैठेंगे और समस्याओं को दूर करेंगे। एकेटीयू के परीक्षा नियंत्रक जेपी पांडेय ने बताया कि पहले दिन 10 कॉलेजों को बुलाया गया था।
मगर कॉलेजों की ओर से ही इतनी गड़बड़ी कर रखी थी कि रोल नंबर गलत थे तो किसी का कोड नंबर ही गलत था। इसके चलते केवल छह कॉलेजों के सैकड़ों छात्रों की समस्या दूर की गई है।
कल 14 कॉलेजों को बुलाया है और जब तक उनके हजारों छात्रों कीसमस्याएं दूर नहीं होंगी, वह नोएडा में ही बैठेंगे।