फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूओयू से अब डिग्री के साथ डिप्लोमा भी

Thu, 21 Jul 2016 11:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
स्टूडेंट्स - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में छात्र अब डिग्री कोर्स के साथ ही डिप्लोमा भी कर सकेंगे। डिप्लोमा उनकी पढ़ाई के साथ ही छात्रों को रोजगार परक बनाने में कारगर साबित होगा। मुक्त विश्वविद्यालय ने पहली बार इस तरह की सुविधा छात्रों को दी है।
विज्ञापन


मुक्त विवि की नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 31 अगस्त तक बिना विलंब शुल्क के एडमिशन ले सकते हैं। इसके बाद 15 सितंबर तक 250 और 30 सितंबर तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ एडमिशन लिया जा सकता है। विवि ने पहली बार यूजी और पीजी डिग्री कोर्स करने वाले छात्रों को डिप्लोमा और सर्टिफिकेट भी साथ में ही करने का मौका दिया है। इस समय विवि में दस से अधिक डिप्लोमा और करीब इतने ही सर्टिफिकेट कोर्सेज संचालित हो रहे हैं।

विवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राकेश रयाल ने बताया कि विवि ने इस साल से प्रथम, द्वितीय वर्ष के छात्रों को यह भी सुविधा दे दी है कि परीक्षा समाप्त होते ही उन्हें तुरंत अगले वर्ष या सेमेस्टर में दाखिला दे दिया जाएगा और समय से स्टडी मैटेरियल उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके हिसाब से छात्र आसानी से आगे की पढ़ाई कर सकेंगे। विवि ने परीक्षा और रिजल्ट जारी करने का समय भी तय कर दिया है। तय समय पर ही सत्र संचालित किया जाएगा। डॉ. रयाल के मुताबिक छात्र 100 रुपये का प्रॉस्पेक्टस खरीदकर या निशुल्क ऑनलाइन डाउनलोड कर भी दाखिला ले सकते हैं।

डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स
विवि में इस वक्त मास मीडिया, उर्दू, जियो इंफार्मेटिक्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन, कार्यालय प्रबंध, सब्जी उत्पादन, गृह वाटिका, औषधीय एवं सुगंधित पौध, औद्योगिक प्रशिक्षण, जैविक कृषि, सब्जी एवं फलों का घरेलू स्तर पर परीक्षा, आयुर्वेदिक आहार एवं पोषण, आयुर्वेदिक ब्यूटी केयर, हर्बल मसाज, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी उत्पादन जैसे डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्सेज उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें