फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result 2018: 12वीं में टॉप फाइव होनहारों में हरिद्वार की बेटी का नाम

Sat, 26 May 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड के साथ ही सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट भी शनिवार को जारी हो गया। उत्तराखंड बोर्ड में जहां लड़कियां टॉपर रहीं। वहीं सीबीएसई के नतीजों में भी हरिद्वार की तनुजा कापड़ी टॉप फाइव में जगह बनाने में सफल हुईं।

विज्ञापन


सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। परीक्षा में 83.01 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेघना श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया है और उन्होंने 499 अंक हासिल किए हैं।

इस साल 88.31 फीसदी छात्राएं और 78.99 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इस बार परीक्षार्थी 9.32 फीसदी छात्राएं ज्यादा पास हुई हैं।

 

विज्ञापन

तीसरी रैंक में हरिद्वार की तनुजा कापड़ी

cbse result
नतीजों में पहले और दूसरे स्थान पर एक-एक उम्मीदवार हैं। जबकि तीसर रैंक पर 7 उम्मीदवार हैं। जिन्हें बराबर 497 अंक प्राप्त हुए हैं। इसमें तीसरी रैंक में हरिद्वार की तनुजा कापड़ी ने भी 497 अंकों के साथ जगह बनाई है।

टॉपर के नाम:
मेघना श्रीवास्तव- स्टेप बाई स्टेप स्कूल (गाजियाबाद)- 499 अंक
अनुष्का चंद्रा- एसएजी स्कूल (गाजियाबाद)- 498 अंक

चाहत बोधरा- नीरजा मोदी स्कूल (जयपुर)- 497 अंक
आस्था बांबा- बीसीएम आर्य मॉडल स्कूल (लुधियाना) 497 अंक

तनुजा कापरी- गायत्री विद्यापीठ शांति कुंज (हरिद्वार)- 497 अंक
सुप्रिया कौशिक- कैंब्रिज स्कूल (नोएडा)- 497 अंक

नकुल गुप्ता- दिल्ली पब्लिक स्कूल (राजनगर, गाजियाबाद)- 497 अंक
क्षितिज आनंद- एसएजी स्कूल (गाजियाबाद)- 497 अंक

अनंया सिंह- मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल (मेरठ)- 497 अंक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें