शनिवार को शिक्षा निदेशालय में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया। 10वीं और 12वीं दोनों में लड़कियों ने उत्तराखंड टॉप किया है।
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में उधम सिंह नगर का जलवा रहा है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट साइंस की मैरिट में पहले दो स्थानों पर यूएस नगर के छात्र-छात्राएं हैं।
10वीं में खटीमा की राणाा प्रताप स्कूल की काजल प्रजापति ने उत्तराखंड टॉप किया है। इन्होंने 98.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। हाईस्कूल में नानकमत्ता के रोहित चंद्र जोशी ने 98 प्रतिशत के साथ दूसरा ओर ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग के जतिन पुष्पवान ने 97.80 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।