फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में बोर्ड परीक्षा शुरु, जानिए कहां-कहां हैं परीक्षा केंद्र

Thu, 09 Mar 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
सीसीटीवी की निगरानी में सीबीएसई की 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा के लिए देहरादून जिले में कुल 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 31,268 छात्र बोर्ड परीक्षा देंगे। परीक्षा से एक दिन पहले सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


सीबीएसई की 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रही हैं। सीबीएसई से मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून जिले में 12वीं में कुल 13,556 छात्र परीक्षा देंगे। 10वीं में 17,712 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। देहरादून जिले में 32 केंद्रों में से शहरी क्षेत्र में 29 केंद्र बनाए गए हैं। 

बृहस्पतिवार को 12वीं का पहला पेपर अंग्रेजी का होगा। देहरादून रीजनल ऑफिस से इस बार 12वीं व 10वीं एग्जाम में दो लाख 40 हजार 420 छात्र शामिल होंगे। इनमें 1,09,850 छात्र 12वीं और 1,34,570 10वीं के हैं। देहरादून क्षेत्र में 1,528 स्कूलों के छात्र बोर्ड एग्जाम में शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से परीक्षा के लिए कुल 259 केंद्र बनाएं गए हैं। जहां सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं। नकल रोकने के लिए थ्री लेयर सिक्योरिटी सिस्टम बनाया गया है। जिसमें सीबीएसई लाइंग, प्रधानाचार्य व स्पेशल ऑब्जर्वर की टीम तैनात रहेंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

दून में ये सेंटर

- फोटो : demo
केंद्रीय विद्यालय एफआरआइ
केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी
केंद्रीय विद्यालय आईएमए
केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी
केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप

केंद्रीय विद्यालय बीरपुर
केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 हाथीबड़कला
केंद्रीय विद्यालय ओएलएफ
केंद्रीय विद्यालय ओएफडी
दून इंटरनेशनल स्कूल
द एशियन स्कूल

जसवंत मॉडर्न स्कूल
चिल्ड्रन एकेडमी
दून ग्लोबल स्कूल
स्कॉलर्स होम
दिल्ली पब्लिक स्कूल
आर्मी स्कूल क्लेमंटाऊन
एसजीआरआर पटेलनगर
एसजीआरआर रेसकोर्स
एसजीआरआर बालावाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें