फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा सी गलती से छिन जाएगा दाखिले का मौका

Fri, 24 Jun 2016 10:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज में छात्र आंदोलन के बीच ऑनलाइन व ऑफलाइन मेरिट फॉर्म से पंजीकरण शुरू हो गया है। छात्र संगठनों ने कॉलेज परिसर में डेस्क लगाकर आने वाले फ्रेशर्स के फॉर्म भरवाने की जिम्मेदारी उठाई है। इस बीच कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्रों से अपील की है कि वह अपने मेरिट फॉर्म सोच समझकर भरें। जरा सी गलती होने पर उनके हाथ से दाखिले का मौका निकल सकता है।
विज्ञापन


डीएवी कॉलेज में ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन मेरिट फॉर्म भरने की भी प्रक्रिया चल रही है। छात्र संगठनों के कार्यकर्ता फार्म भरवा रहे हैं। कॉलेज प्रशासन के सामने यह बात आई है कि कुछ छात्र संगठन मेरिट फॉर्म में छात्र के मोबाइल नंबर डालने के बजाय अपने ही नंबर फीड कर रहे हैं। जबकि कई छात्र अपने मेरिट फॉर्म को तोड़ मरोड़कर जमा करा रहे हैं।

दोनों ही सूरत में इससे पंजीकरण कराने वाले छात्रों को नुकसान होगा। उनके ओएमआर मेरिट फॉर्म में अगर गलत एंट्री हुई तो इसके जिम्मेदार खुद छात्र होंगे। मुड़ा हुआ ओएमआर सॉफ्टवेयर रीड नहीं करेगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. राकेश वर्मा ने अपील की है कि सभी छात्र अच्छी तरह से मेरिट फॉर्म भरें और इसे साफ सुथरा जमा कराएं। अपना मोबाइल नंबर लिखें ताकि एडमिशन से जुड़ी सभी जानकारियां उनके पास अपडेट हो सकें।
विज्ञापन


अब एमकेपी में ही भरें ऑनलाइन फॉर्म
एमकेपी पीजी कॉलेज में नए सत्र के दाखिलों के लिए आने वाली छात्राओं को अब ऑनलाइन आवेदन को महंगे साइबर कैफे में नहीं भटकना पड़ेगा। कॉलेज प्रशासन ने परिसर में एक हेल्प डेस्क की स्थापना की है, जहां महज 50 रुपये में आवेदन पत्र की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जा सकती है। इसके साथ ही कॉलेज ने आवेदन की तिथि भी बढ़ा दी है।

एमकेपी कॉलेज में दूर दराज से आने वाली छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन में खासी असुविधा हो रही थी। साइबर कैफे संचालक भी उनसे मनमाने दाम वसूल रहे थे। तमाम अभिभावकों और छात्रों ने इसकी शिकायत प्राचार्य को की। प्राचार्य डा. इंदु सिंह ने बताया कि उन्होंने कॉलेज में अब हेल्प डेस्क बना दी गई है। शुक्रवार से यह डेस्क अपना काम शुरू कर देगी।

छात्राएं अब बाहर साइबर कैफे से फॉर्म भरने के बजाए सीधे कॉलेज में हेल्प डेस्क से यह सुविधा ले सकती हैं। इसके लिए उन्हें 50 रुपये अदा करने होंगे। उन्होंने बताया कि एडमिशन की सभी फॉर्मेलिटीज यहीं से पूरी की जा सकेंगी। इसके साथ ही ग्रेजुएशन में दाखिले के पंजीकरण की तिथि भी बढ़ा दी गई है। अब छात्राएं 25 जून के बजाए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इसके बाद जुलाई के प्रथम सप्ताह में मेरिट जारी की जाएगी, जिसके आधार पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन


Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें