पंजाब यूनिवर्सिटी के इवनिंग स्टडीज डिपार्टमेंट में एडमिशन के लिए 30 जून तक आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद 30 जून तक इसकी हार्डकॉपी जमा होगी।
डिपार्टमेंट के चेयरपर्सन प्रो. केशव मल्होत्रा ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी के दूसरे डिपार्टमेंट्स की तरह ही यहां बच्चों को सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। बीए फर्स्ट सेमेस्टर के लिए www.admissionsevening.puchd.ac.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा एमए इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस, इकोनोमिक्स, हिस्ट्री और पंजाबी में आवेदन के लिए www.pgadmissions.puchd.ac.in पर विजिट किया जा सकता है। जबकि बीकॉम में दाखिला सेंट्रलाइज्ड प्रक्रिया के तहत ही होगा।
डिपार्टमेंट में कोर्स वाइज सीट और फीस
कोर्स..................................सीट..............................फीस
बीए-1..............................342..............................8000
बीकॉम-1..............................70..............................8000
एमए इंग्लिश-1.....................68..............................8000
एमए हिस्ट्री-1.......................68..............................8000
एमए पोल साइंस-1.................68..............................8000
एमए इकोनोमिक्स-1................68..............................8000
एमए पंजाबी-1........................68..............................8000