फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी में ABVP की लगातार 10वीं जीत, सचिव पद पर बड़ा उलटफेर

Sun, 04 Sep 2016 12:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डीएवी छात्रसंघ के चुने गए नेताओं ने शपथ ली। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज में एबीवीपी ने लगातार 10वीं बार अध्यक्ष पद जीत हासिल कर अपना परचम लहराए रखा है। एबीवीपी के राहुल क‌ुमार 1576 मत पाकर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


वहीं दूसरे स्थान पर रहे एबीवीपी के ही बागी संजय तोमर ने मात्र दस वोटों के अंतर से पीछे रहकर आखिरी वक्त तक सबकी सांसे थामे रखी। इधर सचिव पर लगातार तीन वर्षों से चली आ रही आर्यन ग्रुप की किलेबंदी को सत्यम शिवम ग्रुप के कपिल शर्मा ने भेद दिया।

डीएवी में शुक्रवार को हुए रिकॉर्ड मतदान ने सबकी धड़कने बढ़ा रखी थीं। शनिवार दोपहर जब मतगणना शुरू हुई तो शुरुआती रुझानों ने एक बार फिर सबकी धड़कने तेज कर दी। रिकॉर्ड वोटिंग भले ही पिछले नौ सालों से लगातार एबीवीपी की हो रही जीत का सिलसिला बदल नहीं पाई। ‌लेकिन बागी संजय तोमर ने 1566 वोट पाकर सबको चौंका दिया। उनके और अध्यक्ष पद पर निर्वाचित राहुल कुमार के बीच जीत का अंदर मात्र दस वोटों का रहा। वहीं एनएसयूआई को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव पद पर सत्यम शिवम ग्रुप जीता, आर्यन हारा

कपिल शर्मा की जीत के बाद जश्न मनाता सत्यम शिवम ग्रुप - फोटो : AmarUjala
वहीं चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर हुआ सचिव पद पर जहां तीन सालों से लगातार जीत रहे आर्यन ग्रुप को सत्यम शिवम ग्रुप के कपिल शर्मा ने हराकर सभी को चौंका दिया। कपिल शर्मा ने आर्यन ग्रुप के प्रत्याशी को भारी अंतर से हरा दिया। गौरतलब है कि आर्यन ग्रुप के समर्थित प्रत्याशी लगातार तीन सालों से सचिव पद पर जीतते आ रहे थे।

सहसचिव पद पर विकास ग्रुप की प्रिया ने निर्दलीय आदेश कुमार को हराया। विवि प्रतिनिधि पद पर भी विकास ग्रुप की ज्योति पंवार ने छात्रम के विरेंद्र सिंह रावत को हराया। कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की ज्योति वर्मा ने निर्दलीय भरत सिंह को मात दी। छात्रा प्रतिनिधि पद पर भी एनएसयूआई की ज्योति रावत ने निर्दलीय अंजली चमोली को हराया। छात्र स्नातक प्रतिनिधि पद पर नवीन नेगी ने दिव्य मोहन जोशी को हराया। चुनाव के बाद सभी विजेता प्रत्याशियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर जश्न मनाया। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. गोपाल क्षेत्री ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें