फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन में आवेदन के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य

Fri, 18 Nov 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आवेदन में आधार हुआ जरूरी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2017 में छात्र आधार कार्ड के बिना ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाएंगे। सीबीएसई ने इसका प्राइमरी नोटिस जारी किया है, जिसमें यह जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक आधार कार्ड की जानकारी से मिलान नहीं होने पर आवेदन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


सीबीएसई ने उन सभी छात्रों के लिए अपील जारी की है जो जेईई मेन 2017 में शामिल होने जा रहे हैं। बोर्ड के मुताबिक हर भारतीय नागरिक को जेईई मेन ऑनलाइन आवेदन में अपना आधार कार्ड नंबर देना होगा। नाम, जन्मतिथि और जेंडर भी अनिवार्य है।
Trending Videos
विज्ञापन

डाटा मिलान न होने पर आवेदन नहीं

आधार कार्ड - फोटो : demo pic
इनका अगर आधार कार्ड की डिटेल से मिलान नहीं होगा तो जेईई मेन का आवेदन नहीं कर पाएंगे। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह आधार कार्ड पर अपना नाम, जन्मतिथि और जेंडर आदि सभी जानकारियां पहले ही दुरुस्त करा लें।

यह भी सुनिश्चित कर लें कि यह सभी जानकारियां आपके स्कूल के प्रमाण पत्रों के मुताबिक हों। अगर इसमें कोई खामी है तो तुरंत सुधार कर लें। इसके बिना आवेदन नहीं कर पाएंगे। पहली बार बोर्ड ने जेईई मेन में आधार कार्ड की अनिवार्यता की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें