फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू से पढ़ाई कर चुके लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़े काम की खबर, देखिए

Fri, 18 Nov 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
students - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के काफी पुराने स्टूडेंट्स हैं और अभी तक आपने अपनी डिग्री नहीं ली है तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल, पीयू प्रशासन ने कैंपस के सभी विभागों में सालों पुरानी डिग्री ओल्ड स्टूडेंट को सौंपने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार पीयू ने अब एफिलिएटेड 192 कॉलेजों से भी सभी अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट पुरानी डिग्री का रिकार्ड तलब कर लिया है। 30 नवंबर तक रिकार्ड मांगा गया है। सूत्रों के अनुसार पीयू प्रशासन सभी कॉलेजों में भी डिग्री मेला आयोजित करेगा।

अधिकारियों के अनुसार कॉलेजों में भी सैकड़ों की संख्या में पुरानी डिग्री सालों से  अलमारियों में बंद है। शुक्रवार पीयू एफिलिएटेड कॉलेज प्रिंसिपल और कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ब्रांच के अधिकारियों की मीटिंग में इस मुद्दे पर लंबी चर्चा हुई है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार कई कॉलेज प्रिंसिपल ने बताया कि कॉलेज लाइब्रेरी में 30 से 40 साल पुरानी डिग्री रखी हुई हैं। पीयू अधिकारियों ने प्रिंसिपल के सुझाव के बाद कॉलेजों में भी डिग्री मेला आयोजित करने का मन बना लिया है।

दिसंबर में आयोजित होगा ये डिग्री मेला

दाखिला - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पीयू कुलपति से भी अधिकारिक अनुमति मांगी गई है। पीयू प्रशासन दिसंबर में बड़े स्तर पर डिग्री मेले का आयोजन करेगा।

डिग्री मेले की जानकारी प्रकाशित होने के बाद पीयू में ट्राइसिटी के साथ ही पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सहित विभिन्न राज्यों से ओल्ड स्टूडेंट्स डिग्री के लिए लगातार फोन कर रहे हैं। अमर उजाला ने सबसे पहले 6 नवंबर के अंक में ‘पीयू में लगेगा मेला, मिल सकेगी वर्षो पुरानी डिग्री’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

पीयू प्रशासन ने पुरानी डिग्री संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी जल्द जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। डिग्री की जानकारी मिलने के बाद पीयू इसे वेबपोर्टल पर अपलोड कर देगा। अधिकारियों के अनुसार अगर जरूरत पड़ी तो डिग्री मेले को पीयू के परेड ग्राउंड में भी आयोजित किया जा सकता है।
विज्ञापन

कई विभागों के पास नहीं डिग्री का रिकार्ड

admission - फोटो : amar ujala
सूत्रों के अनुसार पीयू द्वारा विभागों से पुरानी डिग्री का रिकार्ड मांगना शुरू कर दिया है। लेकिन कई विभागों के पास पुरानी डिग्री का रिकार्ड ही नहीं है। पीयू प्रशासन अब पुरानी डिग्री के गलत इस्तेमाल होने को भी ध्यान में रखकर सभी डिग्री का रिकार्ड अपडेट कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार कई कॉलेजों के पास हजारों की संख्या में 10 से 40 साल पुरानी डिग्री रखी हुई हैं।

पीयू द्वारा डिग्री मेला आयोजित करने की जानकारी मिलने के बाद से काफी लोगों द्वारा डिग्री के बारे में जानकारी मांगी जा रही है। पीयू सभी पुरानी डिग्री संबंधित स्टूडेंट को देने के लिए पूरी प्लानिंग के साथ तैयारी में जुटी हुई है। पीयू के सभी एफिलिएटेड कॉलेजों से भी उनके पास रखी डिग्री का रिकार्ड 30 नवंबर तक देने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
- प्रोफेसर परविंदर सिंह, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन पंजाब यूनिवर्सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें