फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने वाले कैमरे बने शोपीस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में ग्राम पंचायतों की ओर से लगाए गए कई सीसीटीवी कैमरे या तो खराब हो गए हैं या फिर उन पर धूल जम गई है। शोपीस बने इन कैमरों की मरम्मत को लेकर कोई भी जिम्मेदार आगे आने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


ब्लॉक क्षेत्र के बुलकीवाला, मेहूंवाला खालसा, जीवनगढ़ आदि ग्राम पंचायतों में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। मौजूदा समय में बुलकीवाला में चार कैमरों में दो खराब पड़े हैं। जीवनगढ़ में आठ में दो और मेहूंवाला खालसा में चार में एक कैमरा खराब हैं। राकेश कुमार, बलबीर सिंह, संदीप, वीरेंद्र आदि ग्रामीणों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खराब होने से अगर कोई आपराधिक घटना घटती है तो इसका पता नहीं चल पाएगा। जांच के लिए पुलिस को साक्ष्य जुटाने में भी मशक्कत करनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि करीब छह माह से कैमरे खराब पड़े हैं। कई बार ग्राम प्रधान को इस बारे में बताया गया, लेकिन बजट न होने की बात कहकर वह अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।
बीडीओ विकासनगर शक्ति भट्ट ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे खराब हैं, वहां के संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को कैमरों को ठीक करवाने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें