फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में 20 को हाजिरी लगाएगी 'सरकार'

Mon, 20 Oct 2014 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ में बहुप्रतीक्षित कैबिनेट बैठक का मुहूर्त आखिर निकल आया है। विपक्ष और कैबिनेट के कुछ मंत्रियों के विरोध के बावजूद मुख्यमंत्री हरीश रावत के अडिग फैसले पर 20 अक्तूबर को सुबह साढ़े दस बजे से वहां कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह जानकारी सीएम के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने दी है।
विज्ञापन


धाम के पुनर्निर्माण पर लग सकती है मुहर
केदारघाटी में बर्फ गिरनी शुरू हो गई है। ऐसे में विशेष तौर पर वहां से जुड़े स्थानीय मसलों को लेकर बुलाई गई बैठक गरमी जरूर पैदा करेगी। माना जा रहा है कि बैठक में केदारनाथ मंदिर के आसपास पुनर्वास और पुनर्निर्माण के साथ भविष्य की योजनाओं पर कैबिनेट की मुहर लगेगी।

कैबिनेट में कुछ नई घोषणाओं पर भी मुहर लग सकती है। हाल ही में मुआवजे के गलत बंटवारे के भी कुछ मामले सामने आए हैं ऐसे में यह कैबिनेट बैठक और भी अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन


देहरादून से बाहर दूसरी बैठक
देहरादून से बाहर कैबिनेट की यह दूसरी बैठक (हरीश सरकार की) होगी। गौरतलब है कि हरीश रावत ने इससे पहले देहरादून से बाहर पहली बार अल्मोड़ा में कैबिनेट बैठक की थी। उस बैठक में अल्मोड़ा और उसके आसपास जुड़े क्षेत्रों के लिए कई घोषणाएं भी कीं थीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ये भी घोषित कर चुके हैं कि समय बचाने के लिए कैबिनेट के सदस्यों को हेलीकॉप्टर सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें