फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cabinet Decision: कैबिनेट की मंजूरी, लखपति दीदी बनाने के लिए हवालबाग व कोटद्वार में खुलेंगे इन्क्यूबेटर सेंटर

Mon, 03 Mar 2025 10:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना में नए प्रावधानों को शामिल करने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश की महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में और अधिक अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के तहत लखपति दीदी बनाने के लिए अल्मोड़ा जिले के हवालबाग व पौड़ी जिले के कोटद्वार में रूरल बिजनेस इन्क्यूबेटर खोले जाएंगे। प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक सेंटर के लिए 25 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अलावा क्लस्टर स्तरीय संगठन में महिला व्यावसायिक गतिविधियों के लिए 15.40 करोड़ की राशि दी जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना में नए प्रावधानों को शामिल करने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश की महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में और अधिक अवसर मिलेंगे। योजना के लिए 2.30 करोड़ की धनराशि देने को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। डिजिटल मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम के लिए 75 लाख व राष्ट्रीय स्तर के राज्य में आयोजित होने वाले दो सरस मेलों के आयोजन के लिए प्रति मेला 11.12 लाख की धनराशि प्रदान की जाएगी।

Uttarakhand Cabinet: राज्य कर्मचारियों को पदोन्नति में छूट, यूपीएस भी होगी लागू, कई योजनाओं को मिली मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए 2016 में मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूह सशक्तीकरण योजना शुरू की थी। इसमें नए प्रावधानों के लिए धनराशि का प्रावधान करने से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें