फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मंदिरों के मार्ग से कबाड़ी का कब्जा हटवाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iलक्ष्मण चौक की महिला मंडल ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से की शिकायतI
विज्ञापन




लक्ष्मण चौक माता मंदिर रोड की महिला मंडल ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर एक कबाड़ी पर सार्वजनिक मार्ग को कब्जाने का आरोप लगाया है। कहा है कि सरकार दो प्राचीन मंदिर के मार्ग से कबाड़ी का कब्जा हटवाए। कबाड़ी के कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन




पत्र में बताया गया है कि लक्ष्मण चौक मातावाला में श्रीसंतोषी माता और शीतला माता के प्राचीन मंदिर हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना करने आते हैं। इस मंदिर में लक्ष्मण चौक के अलावा खुड़बुड़ा, भंडारी बाग, पटेलनगर समेत अन्य आसपास के लोग भी रोजाना पहुंचते हैं। कथा, प्रवचन, जागरण के साथ ही भंडारे आदि के आयोजन किए जाते हैं। इसी के पास में कबाड़ी का गोदाम और दुकान है। कबाड़ी अपना सारा सामान रास्ते पर डाल देता है। कबाड़ लाने-ले जाने वाले वाहन भी दिनभर सड़क पर खड़े रहते हैं। कहा है कि अराजक किस्म के युवक खड़े रहते हैं और शराब व सिगरेट आदि पीते हैं। यहां से रोजाना मंदिर में महिलाएं और बच्चे पहुंचते हैं जिन पर इसका गलत असर हो रहा है। रास्ते में सामान और गंदगी पसरी होने से पेरशानी होती है। पत्र में कबाड़ी के कारोबार के चलते टूटी सड़कों को ठीक करने, कबाड़ी के सामान को गोदाम के भीतर कराने और यहां वाहनों के खड़े होने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें