फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand By-Election: मंगलौर और बदरीनाथ सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने किया पर्चा दाखिल, सीएम धामी भी रहे मौजूद

Thu, 20 Jun 2024 01:36 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने हरिद्वार स्थित रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सीएम धामी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी। साथ में सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपचुनाव के लिए मंगलौर विधानसभा सीट और बदरीनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी भी पहुंचे। वहीं बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी ने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और पदाधिकारियों की मौजूदगी में नामांकन किया।

विज्ञापन


नामांकन के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर भर में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। मंगलौर सीट पर भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने हरिद्वार स्थित रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। सीएम भी इस दौरान मौजूद रहे।  

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पहाड़ी पर अटकी कार, खाई में गिरी क्रेन...घायलों को बचाने उतरी एसडीआरएफ, बाल-बाल बची चार जिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री इसके बाद वह वह गोपेश्वर पहुंचे, जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। गोपेश्वर में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समेत कई अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें