फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी की दरों से व्यापारी हुए कन्फ्यूज, बोले ऐसे में तो बढ़ेगी महंगाई

Wed, 24 May 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
gst meeting in dehradun
विज्ञापन
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की नई दरों को लेकर सेमिनार में पहुंचे करदाता परेशान नजर आए। नई दरों के लागू होने के बाद होटल और फर्नीचर महंगा हो जाएगा। वाणिज्य कर विभाग की ओर से आयोजित सेमिनार में सवालों के जरिये व्यापारियों ने अपनी शंकाएं व्यक्त की। जिनका अधिकारियों ने जवाब दिया। 
विज्ञापन

 
मंगलवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में वाणिज्य कर विभाग की ओर से जीएसटी पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें शहर के व्यापारी, करदाता और व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ज्वाइंट कमिश्नर राकेश वर्मा ने सभी को पहले जीएसटी, इसकी नई दरों और इसके रिटर्न भरने की जानकारी दी।

इसके बाद सवाल-जवाब का सत्र शुरू हुआ। व्यापारियों के पास बहुत सवाल थे। होटल व्यापारी इस बात से परेशान थे कि जीएसटी आने के बाद उनका बिजनेस महंगा हो जाएगा। फर्नीचर कारोबारी भी इस बात से परेशान थे कि जीएसटी की ज्यादा दरों की वजह से उनका बिजनेस प्रभावित होगा।
विज्ञापन


कई और कारोबारियों ने जीएसटी के ऑनलाइन रिटर्न को लेकर सवाल उठाए। अधिकारियों ने सभी सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि यह अप्रत्यक्ष कर है। निश्चित तौर पर आने वाले समय में इससे व्यापारियों को लाभ होगा। 

सेमिनार में डिप्टी कमिश्नर अजय सिंह, डिप्टी कमिश्नर मनीष मिश्रा, अस्सिटेंट कमिश्नर सुरेश कुमार और असिस्टेंट कमिश्नर अंजली गुसाईं ने भी सवालों के जवाब दिए। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

जीएसटी का रिटर्न पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। केंद्र सरकार इसका सॉफ्टवेयर तैयार कर रही है। साथ ही इसका मोबाइल एप भी तैयार किया जा रहा है। आने वाले समय में व्यापारी अपने मोबाइल से भी जीएसटी का रिटर्न भर सकेंगे। इससे करदाताओं की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें