फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज वीडियो, देखिए कैसे तेज बहाव में बह गई बस

Mon, 18 Jul 2016 08:04 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
uttarakhand suffers from heavy rain
विज्ञापन
समूचे उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की तबाही से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बस में करीब दो दर्जन लोग सवार थे। 
विज्ञापन


हल्‍द्वानी के चोरगलिया रोड पर सूर्या नाले में बस के बह जाने से सितारगंज निवासी हसीना बानो (40) पत्नी असगर अली की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। अन्य लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले। बस में करीब दो दर्जन लोग सवार थे। इस हादसे का हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन

खाई में गिरी यूटिलिटी, पांच घायल 

- फोटो : file photo
उधर, साहिया में चकराता-लाखामंडल मोटर मार्ग पर दावापुल के निकट यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे यूटिलिटी में सवार पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी चकराता में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार यूटिलिटी (यूके-16 सीए-0475) रविवार की शाम तीन बजे चकराता से बनियाना गांव के लिए रवाना हुई। यूटिलिटी में चालक समेत पांच लोग सवार थे। शाम करीब चार बजे दावापुल के निकट चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यूटिलिटी करीब 10 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। यूटिलिटी ने तीन चार पलटे खाए।

इस बीच उसमें सवार लोग इधर उधर छिटक गए। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। संयोग अच्छा रहा कि किसी को गंभीर चोटे नहीं आई।

घायलों को निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। घायलों की पहचान जसवीर(24) पुत्र केदार, गुड्डू(30) पुत्र काशीराम दोनों निवासी सिचाड़, धीरज(25) पुत्र हगाड़ू, शूरवीर(27) पुत्र चतर सिंह, जगतू(24) पुत्र हरी तीनों निवासी कुराड़ के रूप में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें