फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल बस हादसे की जांच में एक और खुलासा, जानकर चौंक जाएंगे आप

Tue, 25 Apr 2017 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में ह‌िमाचल के गुम्मा सड़क मार्ग पर हुए बस हादसे की जांच में एक और सच सामने आया है। प‌र‌िवहन व‌िभाग ने जो र‌िपोर्ट तैयार की है उसकी सच्चाई जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
विज्ञापन


 बस सड़क हादसे की जांच में पता चला है कि बस के पास हिमाचल में चलने का परमिट ही नहीं था। परमिट शर्त को ताख पर रखकर बस का संचालन हो रहा था। परिवहन अधिकारियों के अनुसार मामले में संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) कार्रवाई करेगा।

वहीं, हादसे की जांच पूरी हो गई है। इसे परिवहन आयुक्त के आने के बाद सौंप दिया जाएगा। हिमाचल के गुम्मा में हुए सड़क हादसे में कई जिंदगियां असमय गुजर गईं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तकनीकी खराबी आने के बाद भी ड्राईवर ने चलायी बस

सड़क हादसे के पीछे रोड पर पैराफिट जैसे सुरक्षा इंतजाम न होना, खराब स्थिति और ड्राइवर का बस में तकनीकी खामी आने के बाद भी बस को चलाना भी था। लेकिन, हिमाचल प्रदेश के जिस क्षेत्र में हादसा हुआ, वहां बस संचालन का परमिट (सेट संख्या-5) ही नहीं था।

बिना परमिट स्वीकृत के बस का संचालन हिमाचल राज्य के मार्ग पर हो रहा था। अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह ने बताया कि मामले में संभागीय परिवहन प्राधिकरण के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मामले की जांच रिपोर्ट तैयार हो गई है। इसे परिवहन आयुक्त के आने के बाद सौंप दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें