वहीं गंभीर हालत होने पर मुकेश 25 पुत्र आत्माराम निवासी सत्तीवाला डोईवाला, संतोष सिंह 30 पुत्र प्रेम बहादुर सिंह निवासी भानियावाला, नवेद रहमान 23 पुत्र अफसर हुसैन निवासी खेड़ा नवादा बरेली उत्तर प्रदेश, शमीम अहमद 32 पुत्र सूखा अहमद निवासी चांदमारी डोईवाला, भावना 27 पत्नि अभय कुमार निवासी डोईवाला के अलावा सुनीता 35 पत्नि मनोरथ निवासी विस्थापित अठूरवाला को जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
सवारियां उठाने को चलती है जद्दोजहद
सिटी बस चालक सवारियां उठाने के चक्कर में सवारियों की जान से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। देहरादून शहर से विभिन्न क्षेत्रों के लिए समय अंतराल पर सिटी बस लगाई गई हैं। मानक से अधिक सवारियों को बैठने से लेकर सीमा से अधिक गति से सिटी बसों को चलते हुए देखा जा रहा है। नंबर लिखाकर अधिक चक्कर लगाने की होड़ के चलते सवारियों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। जबकि क्षेत्र के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, स्कूली बच्चे इन बसों से अधिक आवाजाही करते हैं। पुलिस की ओर से भी कार्रवाई नहीं होने से सिटी बस चालकों के हौसले बुलंद हैं।