फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग से पुलिस और आर्मी के जवानों में मचा हड़कंप

Fri, 14 Sep 2018 06:54 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
Helicopter emergency landing - फोटो : demo pic
विज्ञापन

गुरुवार को रायवाला क्षेत्र में निजी हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग से सेना की छावनी और पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस और आर्मी के जवानों के मौके पर पहुंचने से पहले हेलीकॉप्टर उड़ गया। लोकल पुलिस हेलीकॉप्टर के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि हेलीकॉप्टर कहां से आया था और कहां गया?

विज्ञापन


रायवाला पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 बजे एक हेलीकॉप्टर रायवाला गांव स्थित बसंती माता मंदिर के समीप खाली मैदान में उतरा। स्थानीय लोगों ने हेलीकॉप्टर को उतरते देख तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। हेलीकॉप्टर मैदान में उतरने पर नजदीक ही आर्मी की रायवाला छावनी में भी हड़कंप मच गया।

आर्मी के जवानों और पुलिस के पहुंचने से पहले ही हेलीकॉप्टर उड़ गया। थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि हेलीकॉप्टर निजी था वह करीब 3 से 4 मिनट के लिए मैदान में रूका था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आईडीपीएल में चॉपर की लैंडिंग

चौपर हेलीकॉप्टर
बताया कि हेलीकॉप्टर की वीडियो फुटेज पुलिस के पास है। उधर, एसडीएम ऋषिकेश ने रायवाला में निजी हेलीकॉप्टर के उतरने से संबंधित की जानकारी होने से साफ इनकार किया है। 

देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए निकले स्टेट सिविलाइज़ेशन के चॉपर को मौसम में खराबी आने के चलते बृहस्पतिवार सुबह आईडीपीएल के खाली मैदान में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। चॉपर के पायलट ने मैदान में उतरने से पूर्व ऋषिकेश के एसडीएम हर गिरी को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने पायलट को मैदान में उतरने की अनुमति दी।

करीब 10 से 20 मिनट मैदान में रुकने के बाद चॉपर पिथौरागढ़ के लिए रवाना हो गया। इस दौरान ऋषिकेश कोतवाली से चौपर की सुरक्षा के लिए मौके पर पुलिस फोर्स भी भेजी गई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें