फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार को बचाने में खाई में पलटी बस, पांच मरे, 28 घायल

Sun, 30 Aug 2015 11:31 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में सामने से आ रही कार को बचाने की कोशिश में यात्रियों से भरी जीएमओ (गढ़वाल मोटर ओनर्स) बस शिवपुरी के पास 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे में कार, बस चालक-परिचालक समेत 28 यात्री घायल हो गए। सभी को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार लोगों की हालत नाजुक होने पर जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें एक अमेरिकी महिला भी शामिल है।

रविवार सुबह करीब आठ बजे जीएमओ की बस पौड़ी बस अड्डे से सवारियों को लेकर ऋषिकेश की ओर रवाना हुई। शिवपुरी से करीब एक किमी आगे ऋषिकेश की ओर घुमावदार मोड़ पर अचानक एक तेज रफ्तार कार सामने आ गई।
विज्ञापन

धमाके के साथ उड़े बस के परखच्चे

टक्कर से बचने को बस चालक ने भरसक कोशिश की, लेकिन बस कार से टकराने के बाद बेकाबू होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। चीख-पुकार के बीच अचानक धमाके के साथ बस के परखच्चे उड़ गए। यह देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दौड़कर मौके पर पहुंचे।

मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक अव्वल रावत आपदा प्रबंधन टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस राफ्टिंग संचालकों और गुजरों की मदद से घायलों को ऊपर लेकर आई। घायलों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक टिहरी मुख्तार मोहसिन ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हुए हैं। बस 30 सीटर थी। मृतकों में अधिकांश गढ़वाल के रहने वाले थे। बस में कुल 35 सवारियां थीं। इनमें दो सही सलामत हैं।
विज्ञापन

यहां पढ़ें, घायलों और मृतकों की पूरी जानकारी

मृतकों के नाम
रजनी पुंडीर (30) पत्नी वीरेंद्र पुंडीर निवासी बैटरीफार्म, खैरीखुर्द, श्यामपुर
कप्तान सिंह (45) पुत्र केएस रावत निवासी सबदरखाल, पौड़ी गढ़वाल
रमेश नेगी (30) पुत्र जयपाल सिंह निवासी मालाखुंटी, यमकेश्वर
जेपी बमराड़ा (58) निवासी कृषि अधिकारी पौड़ी गढ़वाल
कादिर (35) पुत्र नासिर निवासी जम्मू-कश्मीर

घायलों के नाम
देवी प्रसाद (60) पुत्र हरिकृष्ण भट्ट निवासी सैंण रणाकोट पौड़ी
सरिता (29) पुत्री शिव कुमार निवासी चपौड़ी, पौड़ी
सुरेंद्र सिंह (53) पुत्र तुलाराम निवासी असमोली रटूंड पौड़ी
जगदीप (40) पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहम्मदपुर, सोनीपत, हरियाणा
राकेश सिंह (26) पुत्र जगमोहन सिंह निवासी लोड्सी दोगी टिहरी गढ़वाल
ममता (29) पत्नी दलबीर निवासी गडेरा पौड़ी गढ़वाल
मोहम्मद अशरफ (27) पुत्र राजमोहम्मद निवासी मल्लीकोट, जिला रायरी जम्मू
महावीर (20) पुत्र भरत सिंह निवासी कपोली, श्रीनगर
रामदेई (38) पत्नी शिव कुमार निवासी चौपड़ी
शूरवीर (60) पुत्र मंगल सिंह निवासी खोलगढ़, प्रतापनगर, टिहरी
महेश्वरी देवी (40) पत्नी चिरंजीलाल निवासी सिलोगी, पौड़ी
संगीता (30) पत्नी राम सिंह निवासी देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल
कंचन रावत नौ पुत्री राम सिंह निवासी देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल
रामेश्वर (47) पुत्र कृाल सिंह सर्किट हाउस पौड़ी गढ़वाल
प्रिंसी (17) पुत्री रामेश्वर रावत निवासी सर्किट हाउस पौड़ी गढ़वाल
लाखी राम (23) पुत्र चिरंजीलाल निवासी सिलोगी, पौड़ी
नंदलाल (26) पुत्र चिरंजीलाल निवासी सिलोगी पौड़ी
अरविंद पुंडीर (32) पुत्र राम सिंह  निवासी औंणी, नरेंद्रनगर
पूनम पुंडीर (20) पुत्री अरविंद पुंडीर निवासी औंणी, नरेंद्रनगर
सूरज रावत 22 पुत्र जयपाल सिंह निवासी कोटसास पौड़ी
लक्ष्मण सिंह 53 पुत्र स्व. बलवंत सिंह निवासी सर्किट हाउस पौड़ी
गौतम (26) निवासी श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल (बस चालक)
महावीर रावत (26) पुत्र भरत सिंह निवासी बखोली, पौड़ी गढ़वाल (परिचालक)
सुनील कादयान (26) पुत्र सुलतान सिंह निवासी सोनीपत, हरियाणा (कार चालक)

हायर सेंटर रेफर
राजेंद्र सिंह पुत्र बसंत सिंह निवासी काली वैली, नई दिल्ली
दयाल सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी नैड़ा, पौड़ी
मालती देवी (40) पत्नी दौलत राम निवासी गूलर दोगी
एलेक्जेंड्रा (23) पुत्री गारिगो निवासी कोलंबिया, अमेरिका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें