गंगोत्री से हरिद्वार जा रही इंदौर (मध्यप्रदेश) के यात्रियों की मिनी बस गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास गहरी खाई में गिरकर भागीरथी नदी में समा गई। हादसे में 22 लोगों की मौत की सूचना है।
हालांकि अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) राम सिंह मीणा ने 20 लोगों की मौत की पुष्टि की है। बताया जाता है कि बस में करीब तीस यात्री सवार थे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंदौर (मध्यप्रदेश) के तीर्थयात्रियों का दल गंगोत्री दर्शन कर मंगलवार को मिनी बस से हरिद्वार लौट रहा था, तभी देर शाम करीब पौने छह बजे गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास चालक के नियंत्रण खो देने से बस 300 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद भागीरथी नदी में समा गई। हादसे में मारे गए लोगों के लिए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दो लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।
सूचना मिलते ही धरासू पुलिस, एसडीआरएफ, आईटीबीपी की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर खाई काफी गहरी होने से रेस्क्यू कर पाना संभव नहीं होने पर टीम सराली-मरगांव वाले रास्ते से नदी के दूसरे छोर पर पहुंची।
हादसे का वीडियो
#WATCH: Rescue ops by ITBP personnel near Uttarakhand's Dharasu, where bus carrying 29 pilgrims from MP, fell into river;22 bodies recovered pic.twitter.com/I54Ucd6op3
— ANI (@ANI_news) May 23, 2017