उत्तराखंड के धूमाकोट में बमेड़ीसैण से कोटद्वार जा रही जीएमओयू की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस मालिक की मौत हो गई। वहीं अन्य दो घायलों को सीएचसी नैनीडांडा में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पुश्ता ढहने के कारण बस खाई में जा गिरी।
जानकारी के अनुसार, नैनीडांडा ब्लॉक के बमेड़ीसैण से मिनी बस(UA11-0835) कोटद्वार जा रही थी। इंटर कॉलेज के पास पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। पहाड़ी की ओर से रास्ता न मिलने के कारण ड्राइवर ने पुश्ते के ऊपर से बस निकालनी चाही। तभी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।