मोरी-पुरोला मोटर मार्ग पर जरमोला के पास एक बस खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक युवती की मौत हो गई।
हादसे में चालक सहित दो लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी पुरोला में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। बस में कुल 23 लोग सवार थे। शेष सभी लोग सुरक्षित हैं।
चालक गंभीर घायल
शनिवार सुबह छह बजे एक बस मोरी से विकासनगर के लिए चली। जरमोला के पास पहुंचते ही बस अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
इससे बस में सवार सुनीता (23) पुत्री सूरजमणि निवासी हल्टाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक विकास तथा संजय निवासी मोरी घायल हो गए। चालक की रीढ़ हड्डी पर गंभीर चोट आई हैं।
घायल देहरादून रेफर
घायलों को सीएचसी पुरोला में प्राथमिक उपचार देने के बाद देहरादून रेफर किया गया। बस में कुल 23 लोग सवार थे। शेष सभी लोग सुरक्षित हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।