फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पलटी बस, चालक समेत नौ घायल

Tue, 01 Jul 2014 07:34 PM IST
अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के चंबा-धरासू हाईवे पर कुनेर के समीप एक बस सड़क पर पलटने से चालक सहित नौ लोग घायल हो गए। घायलों में चार लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड और चार को बौराड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे देहरादून जौलीग्रांट रेफर किया गया है। बस में कुल 22 लोग सवार थे। अन्य सभी सुरक्षित हैं। बस सड़क पर पलटने से हाईवे पर तीन घंटे वाहनों की आवाजाही भी बाधित रही।

मंगलवार सुबह 10.15 बजे कुनेर के समीप उत्तरकाशी से ऋषिकेश जा रही बस का पट्टा टूट गया जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन

बस में 22 लोग थे सवार

हादसे में बस चालक योगेंद्र सिंह निवासी बेरगणी, रीमा देवी, हेमंत, सृष्टि सुनारगांव, कन्हैया, अनीता जोशी, मोहन लाल जोशी गोजमेर, शशि चौहान ढुंगमंदार, मोहम्मद अफजल सहारनपुर (हाल चिन्यालीसौड़) घायल हो गए हैं।

जिला अस्पताल में भर्ती शशि चौहान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जौलीग्रांट रेफर किया गया है। राजस्व उप निरीक्षक बुद्धि मिस्त्री, सतीश बिजल्वाण ने बताया कि बस में 22 लोग सवार थे, जिनमें से नौ लोग चोटिल हुए हैं।

बस के सड़क पर पलटने से यातायात बाधित हो गया था। हालांकि एक घंटे बाद छोटे वाहनों का आवागमन तो शुरू हो गया था, लेकिन बाद में जेसीबी के बस को साइड करने के बाद ही अपराह्न डेढ़ बजे बडे़ वाहन पास हो पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें