फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरीः ब्रेक फेल होने पर चालक ने पहाड़ी से टकराई बस, एक दर्जन घायल

Sat, 16 Apr 2016 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बस पहाड़ी से टकराकर पलट गई। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
मसूरी से आगे पहाड़ी मार्ग पर रोडवेज बस का ब्रेक फेल हो जाने पर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पहाड़ी से टकरा दिया। पहाड़ी से टकराते ही बस पलट गई। बस पलटने से 12 से अधिक लोगों को चोटें आई हैं। इनमें से 11 को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि एक यात्री का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। इस वजह से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह उत्तराखंड रोडवेज की एक बस देहरादून से पुरोला के लिए जा रही थी। सुबह लगभग 11 बजे बस मसूरी-चकराता शनिवार सुबह 10:45 बजे के करीब संतुला देवी मंदिर से करीब एक किलोमीटर पहले और मसूरी से सात किलोमीटर दूर सी बैंड के पास रोडवेज संख्या यूके 07 पीए 1208 के ब्रेक फेल हो गए।

चालक दिनेश रावत ने सवारियों को ब्रेक फेल होते ही एहतियात बरतने को कहा। ब्रेक फेल होने से बस की स्पीड तेज हो गई। चालक ने तीखे मोड़ आने से पहले की बस को पहाड़ी से टकरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी से न टकराती तो आगे खाई में गिरती

खचाखच भरी थी बस। - फोटो : AmarUjala
अगर बस पहाड़ी से टकराई नहीं होती तो करीब 50 फीट आगे एक तीखे मोड़ पर बस गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था। बस में सवार लोगों ने बताया कि बस खचाखच भरी थी। सीटें फुल होने के बाद करीब 18 से अधिक लोग खड़े थे। बस पलटने की सूचना मिलते ही 108 और मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची।

एंबुलेंस और प्राइवेट वाहनों से घायलों को सेंटमैरी अस्पताल लाया गया। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल थी। अधिकांश को मामूली चोटें थी।

चंडीगढ़ से कैंपटी घूमने जा रहे मोहित सैनी पुत्र बलवीर के बाया हाथ फ्रेक्चर हो गया। एक्स-रे करने के बाद घायलों का चेकअप कर रहे डॉक्टर डॉ. संदीप टंडन ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। चालक दिनेश रावत और परिचालक सुरेश राणा को भी मामूली चोटें आई हैं।

चालक की सूझबूझ से टला हादसा
बस चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा बच गया। बस के ब्रेक फेल हो गए थे, ऐसे में बस चालक ने धैर्य नहीं खोया और पहाड़ी से बस टकराकर बस को रोक दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें