फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम जा रहे यात्रियों से भरी बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत, 20 से ज्यादा यात्री घायल

Sat, 05 May 2018 06:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग / गौचर
विज्ञापन
bus accident in karan prayag - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ऋषिकेश से बदरीनाथ जा रही यात्रियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 22 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सभी यात्री राजस्थान के हैं। शनिवार की सुबह गौचर आईटीबीपी के पास एक बस (संख्या-UK07PC-0410) और ट्रक (संख्या UK14CA-7200) में टक्कर हो गई।

भिड़ंत के बाद बस सड़क किनारे पेड़ पर जा अटकी। हादसे में 22 से ज्यादा लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन

बदरीनाथ धाम दर्शनों के लिए जा रहे थे यात्री

bus accident in karan prayag - फोटो : amar ujala
बस में सवार सभी यात्री राजस्थान के बताये जा रहे हैं। सभी यात्री बदरीनाथ धाम दर्शनों के लिए जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आईटीबीपी के लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए।

गंभीर रूप से हुए घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है जबकि बाकि 15 लोगों का उपचार आईटीबीपी के अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें