फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जासूस' बने उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत, दूरबीन और लेंस लेकर करेंगे केदारनाथ की यात्रा

Sat, 05 May 2018 08:08 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
harish rawat
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को केदारनाथ की यात्रा पर दूरबीन और लेंस साथ में लेकर चलते दिखेंगे। रावत को भाजपा के केदारपुरी के विकास के दावे की पड़ताल के लिए इनकी जरूरत महसूस हुई है। रावत दूरबीन और लेंस से गौरीकुंड से केदार धाम तक हुए विकास कार्यों के दावों की पड़ताल करेंगे।

विज्ञापन


यहां आयोजित काफल पार्टी में मीडिया से मुखातिब हरीश रावत बाकायदा अपने साथ दूरबीन और लेंस लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा संभल जाए। केदारनाथ में यदि सरकार ने अच्छा काम किया होगा तो सराहना करूंगा और काम नहीं किया होगा तो ट्वीट कर जनता को बताऊंगा।

विज्ञापन

केदारनाथ - फोटो : SELF
रावत ने कहा कि भाजपा ने उस स्थान पर लेजर शो से शिव महिमा दिखाने का ढोंग किया, जहां शिव जीवंत रूप में मौजूद हैं। यही कारण रहा कि भाजपा का लेजर शो फ्लाप हो गया।  रावत ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी भी बताया और कहा कि नींबू खरीद आज तक नहीं हुई और गेहूं खरीद में किसानों को हतोत्साहित किया जा रहा है।

...ताकि विपक्षियों को खुस्याणी लगे
हल्द्वानी। पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि केदारनाथ यात्रा के दो मकसद हैं। पहला भाजपा सरकार के विकास कार्यों की पड़ताल करना और दूसरा विपक्षियों को खुस्याणी (मिर्च) लगाना। रावत का कहना था कि उनकी इस तरह की यात्राओं से विपक्षियों को खासी मिर्च लगती है और उन्हें इसमें काफी आनंद आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें