फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie Bus Accident: दिल्ली से मसूरी आ रही बस कमानी टूटने से रोड पर पलटी, 27 सवारियों को लेकर चली थी रात

Fri, 18 Apr 2025 10:27 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

Mussoorie accident news today in Hindi: कश्मीरी गेट से 27 सवारियों को लेकर बस रात 11 बजे चली थी। सुबह मसूरी पानी वाला बैंड पर पहुंचने पर बस की कमानी टूट गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
बस दुर्घटना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानी वाला बैंड के पास सुबह एक बस रोड पर पलट गई। सूचना पर थाना कोतवाली मसूरी से प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी बालूगंज थाने से पर्याप्त पुलिस बल आपदा उपकरण सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर जाकर देखा तो एक बस रोड पर पलटी हुई थी। जिसमें कुल 27 लोग सवार थे।

विज्ञापन


जानकारी मिली बस रात्रि 11:00 बजे कश्मीरी गेट दिल्ली से मसूरी के लिए चली थी। जैसे ही बस पानी वाला बैंड के पास पहुंची तभी अचानक  कामनी टूटने के कारण अनियंत्रित होकर रोड पर ही पलट गई। बस काफी धीमी रफ्तार से चल रही थी। कुल 27 लोग सवार थे, जो दिल्ली से मसूरी आ रहे थे।



ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather: अगले तीन दिन पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम, बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


बस पलटने के कारण बस में बैठे एक यात्री अर्चित शुक्ला पुत्र गिरीश चंद शुक्ला निवासी दिल्ली को मामूली चोटें आई हैं, जिसे 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है। शेष सभी लोग सुरक्षित हैं।  उन्हें प्राइवेट वाहनों से मसूरी भेजा गया है। बस को चालक जसवंत (25) निवासी विजय पार्क मौजपुर दिल्ली चला रहा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें