फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: युवक ने पेट्रोल छिड़ककर छात्रा को लगाई आग, गंभीर हालत में देर रात एम्स किया रेफर

Mon, 17 Dec 2018 10:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
विज्ञापन

पौड़ी जिले की कफोलस्यूं पट्टी के एक गांव की 18 वर्षीय युवती को झुलसी हालत में रविवार देर रात एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों के अनुसार छात्रा का 70 प्रतिशत शरीर आग लगने से झुलस चुका है।

विज्ञापन


युवती की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। एम्स में चिकित्सकों की टीम इलाज में जुटी हुई हैं। उधर, युवती की मां ने राज्य सरकार से मांग की है कि आरोपी को फांसी की सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना राज्य में दोबारा से न घटित हो, इसके लिए राज्य सरकार आरोपी को या तो फांसी की सजा दें या फिर आरोपी को जनता के हवाले करें। घटना के बाद से ही छात्रा के गांव में दहशत का माहौल है।

गांव के ग्रामीण एम्स ऋषिकेश में डेरा जमाए बैठे हैं। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी को आग के हवाले करने की सूचना आरोपी मनोज सिंह ने उन्हें फोन करके दी। साथ ही आरोपी ने फोन पर यह भी कहा कि मैंने तुम्हारी बेटी को आग लगा दी है, अब तुम बचा सकते हो, तो बचा लो।  

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, परीक्षा देकर आने के दौरान रास्ते में गहड़ गांव का मनोज सिंह उर्फ बंटी उसका पीछा करने लगा। कुछ देर बाद एक सुनसान जगह कच्चे रास्ते पर उसने छात्रा को जबरन रोककर उससे जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। 
 
छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद मौके से गुजर रहे एक ग्रामीण ने छात्रा को जली हुई हालत में रास्ते में पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। 

जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से छात्रा को जिला चिकित्सालय पौड़ी लाई। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर कर दिया।
 
 
डॉ.बीपी मौर्य और डॉ.पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रा करीब 70 फीसदी झुलस गई है। ऐसे में उत्तराखंड में उसका इलाज होना संभव नहीं है। बेहतर इलाज के लिए छात्रा को दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें