फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 को दिल्ली में सर्राफा कारोबारियों का हल्ला बोल 

Wed, 16 Mar 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारोबारियों का आंदोलन 14वें दिन भी जारी रहा। कारोबारियों ने बैठक बुलाकर 17 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही महारैली की तैयारियों पर चर्चा की। कारोबारियों ने कहा कि जब तक सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेगी, तब तक वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


एक्साइज विरोधी आंदोलन के 14वें दिन  सर्राफा  कारोबारियों ने क्रमिक अनशन जारी रखा। गढ़ी कैंट सर्राफ ा मंडल ने अनशन की जिम्मेदारी ली। गढ़ी कैंट से सरदार चरणजीत सिंह सोंधी, सरदार गुरपाल सिंह सोंधी, सरदार जसपाल सिंह सोंधी, हनि आनंद, रणजीत सावंत अनशन पर बैठे। 


सर्राफा मंडल के सचिव सुनील मैसोन ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई, जिसमें 17 मार्च को दिल्ली में होने वाली महारैली में शामिल होने की योजना पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सरकार को हमारे ऊपर से एक्साइज का काला कानून हटाना ही पड़ेगा। 
विज्ञापन


संयुक्त सचिव गौरव रस्तोगी ने बताया की दिल्ली जाने के लिए देहरादून से सैकड़ों स्वर्ण कारोबारियों ने अपना नाम लिखवाया है। बैठक में अध्यक्ष प्रवीन जैन, सचिव मनमीत सिंह, अशोक वर्मा, अमित वर्मा, प्रदीप वर्मा, सचिन कर्णवाल, अनूप, अमित गोयल, सुमित गोयल, गुरचरण सिंह आदि मौजूद रहे।

स्वर्णकार संघ करेगा बुद्धि शुद्धि यज्ञ:
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आंदोलन में शामिल स्वर्णकार संघ ने अब केंद्र सरकार के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ करने की घोषणा की है। स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष पंकज मैसोन ने बताया कि बुधवार को धामावाला में कुमार ज्वैलर्स के सामने बुद्धि शुद्धि या किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें