फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए अब यह भी बना पाएंगे सस्ते घर, पढ़िए कैसे हुई राह आसान

Tue, 19 Dec 2017 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
home
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों के लिए एक लाख चार हजार 718 सस्ते आवास बनाए जाने है, लेकिन गरीबों के अलावा अब इन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा। पढ़िए पूरी खबर..
विज्ञापन


गरीबों के लिए एक लाख चार हजार 718 सस्ते आवास बनाए जाने है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बाहर के बिल्डरों को भी न्योता दिया जाएगा। ऐसे बिल्डरों को भूमि प्रयोग और विकास शुल्क से भी मुक्त रखा जाएगा।

यह जानकारी शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने दी। उन्होंने योजना में देरी का ठीकरा कांग्रेस के सिर पर फोड़ते हुए कहा कि केंद्र की योजना ढाई साल पहले शुरू हो गई थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने सर्वे भी नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कांग्रेस पर कसे तंज

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और भाजपा सदस्य।
रविवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कौशिक ने कहा कि सरकार ने चुनाव आयोग के साथ बैठक कर निकाय चुनाव की तैयारियां कर ली है। चुनाव को चरणबद्ध ढंग से किया जाएगा।

इस बार ऋषिकेश और कोटद्वार को नगर निगम बनाया गया है। 92 में से 88 निकायों में सीमा विस्तार नहीं किया गया है। जिन निगमों में विस्तार हुआ है काम पूरा हो गया है। सिर्फ अल्मोड़ा, डोईवाला, बाजपुर में विस्तारीकरण पूरा नहीं हो सका है। फिर भी नए परिसीमन के बाद 40 फीसदी आबादी नगरीय क्षेत्र में पहुंच गई है। इस तरह हम भी देश के नौ राज्यों में पहुंच गए हैं, जहां आबादी इतनी है।

विस्तारीकरण पर विपक्ष के कोर्ट जाने की धमकी पर चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कांग्रेस ने पांच सालों में 25 निकाय बनाए। उन गांवों को भी शामिल किया गया, जिनका अस्तित्व नहीं है तब हमने सहयोग दिया था, क्योंकि यह जनता के हित में था। अब कांग्रेस को भी भाजपा का सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें