फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को निर्यात हब बनाने के लिए बनाएं बिजनेस कॉरिडोर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि जिले में निर्यात प्रोत्साहन के लिए जो सुविधाएं और साधन उपलब्ध हैं, उनमें और अधिक सुधार करते हुए बेहतर बनाया जाए, ताकि जिले को निर्यात हब बनाने में सहायता मिल सके। इसके लिए बेहतर परिवहन की सुविधा का नेटवर्क बनाते हुए देहरादून को बिजनेस कॉरिडोर से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम की अगुवाई में शिविर कार्यालय में जिला उद्योग केंद्र की ओर से जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक में फार्मा उत्पादों, फर्नीचर आदि के निर्यात में जिले को हब बनाने की संभावना पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि राज्य के स्थानीय उत्पादों को राज्य के नाम पर ही ब्रांडिंग कर बाजारों में लाया जाए। ताकि स्थानीय उत्पादों की बाजार में ब्रांडिंग की जा सके। उन्होंने स्थानीय उत्पादों के निर्यात के लिए सप्लाई चेन मजबूत कर सक्रिय संगठनों को इससे जोड़ते हुए कार्य करने को कहा। सुविधाओं को विकसित करने में जो बाधाएं सामने आ रहीं, उनका समन्वय से निस्तारण करने को कहा।
डीएम ने कहा कि जिले के प्रचलित स्थानीय ब्रांड को राज्य के ब्रांड हिंलास के नाम से बाजारों में उतारने और प्रक्रिया सरल बनाने की दिशा में कार्य करने को कहा। बैठक में डिप्टी डीजी एफटी भारत सरकार तसलीम अहमद ने स्थानीय उत्पादों के निर्यात के संबंध में जानकारी दी। साथ ही जिले में स्थानीय कृषि उत्पाद के लिए शोरूम बनाने का अनुरोध किया। बैठक में जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार डोभाल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अंजली रावत, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, आरएम सिडकुल शिवांगी सिंह, एजीएम सिडकुल राखी, लीड बैंक से मीनाक्षी सिंह, शिक्षा विभाग से रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

समय से दफ्तर पहुंचना सुनिश्चित कराएं: डीएम
देहरादून। डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने कई कार्यालयों में अफसरों, कर्मियों के देरी से पहुंचने और बिना सूचना अनुपस्थित रहने की शिकायत पर कार्यालयाध्यक्षों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश देते हुए कहा कि अपने अधीनस्थों सहित निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। देरी से कार्यालय पहुंचने और बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों का रोजाना ब्योरा उपलब्ध रखें। बार-बार पुनरावृत्ति करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कार्मिकों की प्रत्येक कार्य दिवस पर व निर्धारित अवधि में उपस्थित दर्ज करने के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली को हर दशा में लागू किया जाए। साथ ही इसकी नियमित समीक्षा भी करते रहें। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें