फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक को बचाने के लिए बाघ से भिड़ गईं भैंसे, पहले पटका फिर दूर तक खेदड़कर बचाई जान

Tue, 07 Jan 2020 11:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के रामनगर में वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज के जंगल में भैंसें चराने गए वन गुर्जर पर बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिस वक्त बाघ ने वन गुर्जर पर हमला किया, तब वहां केवल उसकी भैंसें थीं। मालिक को बचाने के लिए कुछ भैंसें बाघ से भिड़ गई और बाघ को पटक दिया।

विज्ञापन


उन्होंने बाघ को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया। इधर, कुछ भैंसें दौड़ती हुई घर पहुंचीं तो ग्रामीणों को शक हुआ कि कुछ अनहोनी हुई है। अन्य वन गुर्जरों के मौके पर पहुंचने पर बाघ भाग खड़ा हुआ।

रामनगर अस्पताल में इलाज के दौरान वन गुर्जर ताज मोहम्मद ने बताया कि बाघ काफी विशाल था और उसने पीछे से उस पर हमला किया था। हमला होता ही वह जमीन पर गिर गया, तभी कुछ भैंसों ने बाघ पर हमला किया तो बाघ पीछे हट गया।
विज्ञापन


इसके बाद भैंसें बाघ को कुछ दूर तक खदेड़कर आई। 5 से 7 भैंसों ने एक साथ हमला किया तो बाघ घबरा गया और अन्य वन गुर्जरों के आने पर वह जंगल में भाग गया। ताज मोहम्मद के अनुसार अगर वह जिंदा है तो केवल भैंसों की वजह से। भैंसें नहीं होती तो शायद बाघ उसे निवाला बना लेता।

Trending Videos
विज्ञापन

ताज मोहम्मद के अनुसार वहां घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर अचानक हमला कर दिया। इसके बाद अन्य गुर्जरों ने ताज मोहम्मद को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर अस्पताल पहुंचाया और सूचना वन अधिकारियों को दी।

सूचना पर रेंजर विपिन डिमरी, वन दरोगा हरिरूप मौके पर पहुंचे। रामनगर अस्पताल में डॉ. अभिषेक ने बताया कि ताज मोहम्मद के सिर पर हमला किया गया था।  गंभीर हालत को देखथे हुए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है।

बाघ ने वन गुर्जर पर हमला किया है। बाघ के क्षेत्र में मौजूद होने पर गश्त बढ़ा दी गई है और वन कर्मियों को सुरक्षित गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हाईवे पर भी गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
-हिमांशु बागरी, डीएफओ तराई पश्चिमी वन प्रभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें