फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में दो सीटों पर बसपा ने घोषित किए उम्मीदवार

Fri, 24 Jun 2016 01:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में खटीमा, सितारगंज विधानसभा के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


सिद्दीकी ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आदेश पर खटीमा सीट से रमेश राणा और सितारगंज सीट से नवतेज पाल को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार की अपील की। 

थारु विकास भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या में लोग उमड़े जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों की संख्या देख सिद्दीकी गदगद दिखे। उन्होंने अपने संबोधन में विशेष रूप से मुसलिम समाज के लोगों से मदद की अपील भी की। इससे पूर्व भाजपा पर हिंदू मुस्लिम को लड़ाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैराना में रोजी रोजगार के लिए चंद लोगों के पलायन पर हाय तौबा मचाने वाली भाजपा उत्तराखंड में 16 वर्षों में हुए 32 लाख लोगों के पलायन पर चुप क्यों है। प्रदेश में भाजपा की दो बार सरकार रही लेकिन पूरे देश में सबसे अधिक पलायन उत्तराखंड में हुआ है। एक बार बसपा को जनता ने अवसर दिया तो प्रदेश में हर युवा को रोजगार दिया जाएगा। प्रदेश प्रभारी प्रदीप जाटव ने कहा कि प्रदेश में रही भाजपा कांग्रेस ने जब अपर कास्ट, अल्पसंख्याकों के लिए ही कुछ नहीं किया तो वह एससी/एसटी वर्ग के लिए क्या कर सकते हैं।

बसपा के संयोजक राणा ने प्रदेश में आउट सोर्सिंग भर्ती घोटाला, बैकलॉग के पद नहीं भरे जाने, एससी/एसटी वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं के धरातल पर नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की योजनाएं एक सी हैं। दोनों ही सरकारों ने खनन, भूमाफियाओं, शराब माफियाओं को शह दी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त कमिश्नर रेलवे मदन सिंह राणा और संचालन भीष्म नारायण विद्रोही ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार, नंदगोपाल गौतम, राजेश प्रताप सिंह, मो. उमर सिद्दीकी, राजीव अग्रवाल, भृगुराशन राव, याकूब अंसारी, शेर मोहम्मद, तुलसी सरकार, नवीन आर्य, भुवन आर्य, महेश आर्य, अरविंद कुमार, मुकेश गिहार, लेखराज गौतम, गुरुविंदर सिंह गोरा, इंद्रजीत राव, एसके सेन, विनोद गौतम, अख्तर अली, मो. अहमद असगर आदि थे।

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें