फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट यूजर्स को नहीं होगी नेटवर्क की प्रॉब्लम, बीएसएनएल पर अब 3 जी में भी मिलेगी 4 जी की स्पीड

Tue, 06 Nov 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
BSNL
विज्ञापन

इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अब मोबाइल नेटवर्क की परेशानी नहीं होगी। बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक अखिलेश कुमार गुप्ता ने कहा कि बीएसएनएल अब 3-जी सिम में ही 4-जी की स्पीड का लाभ ग्राहकों को देगा।

विज्ञापन


इसके लिए 3-जी के 18 नए मोबाइल टावर लगाए गए हैं। जबकि 12 अन्य स्थानों पर भी टावर स्थापित किए जा रहे हैं। बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक पत्रकार वार्ता  में ये जानकारी दी।

 

उन्होंने कहा कि बीएसएनएल ने बहादरपुर खादर, चंदपुरी खादर, डाडा पट्टी, दरियापुर, डौसनी, इकबालपुर, जोगवाला लक्सर, खडंजा, खेड़ाजट, कोटा मुरादनगर, लक्सर शहर में दो, मदारपुर हस्तमौली, भिक्कमपुर जीतपुर, मुजाहिदपुर, निरंजनपुर, सुभाषगढ़ और टिकौला कलां में 3-जी मोबाइल टावर स्थापित किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

जबकि एथल से लेकर कनखल तक 12 टॉवर स्थापित किए जा रहे हैं। टावरों पर बीएसएनएल ने स्पीड़ बढ़ाने के लिए नए तकनीकी यंत्र लगाए हैं। इससे इंटरनेट की स्पीड 15 एमबीपीएस तक हो जाएगी।
 
 
उन्होंने कहा कि डिजीटल इंडिया के तहत 310 ग्राम पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर केबिल पहुंचाई जा चुकी है, जिन स्थानों पर कोपर केबिल या ऑप्टिकल फाइबर उपलब्ध नहीं है वहां वायर लैस ब्राडबैंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
 
 
इससे यहां 30 एमबीपीएस तक की स्पीड उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस स्पीड का लाभ जगजीतपुर, श्यामलोक, सुभाष नगर, सलेमपुर महदूद, हरिद्वार ग्रीन्स, शिवालिक नगर, सिविल लाइंस रुड़की, साउथ सिविल लाइंस, सलेमपुर राजपूतान और रायपुर की जनता उठा सकेगी। इस अवसर पर डीजीएम एमएस शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें