पैसों के लिए दो भाईयों ने शर्मनाक काम कर इंसानियत को भी शर्मिंदा कर दिया। दो भाईयों ने अपनी 11 साल की मासूम बहन को चंद पैसों के लिए दरिंदों के हवाले कर दिया।
बता दें कि बिहार के नालंदा जिले की 11 बरस की मासूम को सैक्स रैकेट संचालिका उर्मिला को 55 हजार में बेचा था। हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में आए मासूम के सौदागरों ने इसका खुलासा किया है। पुलिस की कोशिश अब मासूम की चचेरी बहन को मुक्त कराने की है। दिल्ली से चल रहे मासूमों की खरीद फरोख्त के इस घिनौने खेल की कड़ियां जोड़ने में भी पुलिस जुटी है।
थाना कनखल में पत्रकारों को जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि मानव तस्करी निरोधक दस्ते ने सैक्स रैकेट संचालिका उर्मिला को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया था। इस दौरान सामने आया कि ये सब कई वर्ष से दिल्ली में रहते है और पेशे से टैक्सी और ऑटो चालक है। वे दोनों मासूमों को लेकर हरिद्वार आए थे।
उन्होंने 55 हजार में छोटी बहन को बेच दिया था, जबकि बड़ी बहन को दिल्ली में बेचा है। एसपी सिटी ने बताया कि ये आरोपी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सक्रिय रहते है। रिमांड के दौरान पूछताछ के आधार पर मानव तस्करी निरोधक दस्ते, सीआईयू और कनखल पुलिस ने दिल्ली में छापामारी करते हुए प्रकाश में आए मुख्य आरोपी सुनील सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी गोलाबाजार गोरखपुर