फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई ने दो बार बहन की आबरू को किया तार-तार, छोटे ने भेजे अश्लील मैसेज और फिर...

Thu, 10 Jan 2019 10:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन ने कभी सोचा भी नहीं था कि उसके दोनों भाई रक्षक नहीं बल्कि भक्षक होंगे। दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे युवक के छोटे भाई के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


आरोप है कि उसने बड़े भाई की हैवानियत का शिकार हुई युवती को अश्लील संदेश भेजे और उसे धमकाया भी। बता दें कि पिछले दिनों कोर्ट ने एक युवती से दुष्कर्म के मामले में दोषी साबित होने पर गगन सेठी को सजा सुनाई थी।

गगन सेठी ने युवती से 2015 में चंडीगढ़ और देहरादून में दुष्कर्म किया था। वर्तमान में गगन सेठी सुद्धोवाला जेल में बंद है। अब पीड़ित युवती का आरोप है कि गगन के भाई गौरव ने उसे मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने कई बार गौरव को चेतावनी दी, मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। गौरव ने युवती को जान से मारने और अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। युवती ने पिछले दिनों साइबर सेल में इसकी शिकायत की थी।

प्रभारी निरीक्षक डालनवाला कोतवाली राजीव रौथाण ने बताया कि साइबर सेल की जांच रिपोर्ट के आधार पर गौरव सेठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें