उत्तराखंड के रुद्रपुर क्षेत्र स्थित एख गांव में मंगलवार को बहन की शादी की तैयारी के दौरान पिता से कहासुनी के बाद पुत्र ने पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। घटना से पूरा गांव सकते में है।
पिपलिया गांव के गोविंद विश्वास की पुत्री की मंगलवार को शादी थी। डीजे पर डांस को लेकर गोविंद विश्वास और पुत्र गौतम (20) के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी में डांट से नाराज गौतम घर से यह कहकर चला गया कि वह अभी कुछ देर में वापस आ जाएगा। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोज की।
बेटी की विदाई के बाद उठी बेटे की अर्थी
मौत
- फोटो : file
एक किलोमीटर दूर जंगल में जाकर देखा तो पीपल के पेड़ से गौतम शव लटक रहा था। यह देख उनके होश उड़ गए। जिस घर में खुशियां छाई हुई थीं थोड़ी देर में वहां का माहौल मातम में बदल गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी की विदाई के बाद जवान बेटे का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बहन का रो-रोकर बुरा हाल
राखी पर आने वाली थी बहन
- फोटो : Getty Images
बहन की शादी की तैयारी में विगत कई दिनों से जुटा भाई विदाई तक नहीं देख पाया। बहन की बारात दरवाजे पर खड़ी थी। भाई की मौत के बाद बहन का रो-रोकर बुरा हाल था।
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सपना टूटा
एक सप्ताह बाद ही रक्षाबंधन का त्योहार है। बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के सपने देख रही थी, लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी डोली के साथ ही भाई की अर्थी भी उठेगी।