फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में करारी हार पर भाजपा में 'हाय-हाय'

Tue, 12 Aug 2014 09:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशियों की करारी हार के बाद भाजपा ने जिलेवार समीक्षा के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन


हर जिले में समीक्षा का दायित्व अलग-अलग वरिष्ठ भाजपा नेताओं को सौंपा गया है। समीक्षा में पार्टी के प्रमुख नेताओं के अलावा चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों को बुलाया जाएगा।

समीक्षा के बाद चुनाव में पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले नेताओं पर गाज गिर सकती है। कई नेताओं के पार्टी से निष्कासन को लेकर भी कयास लगने लगे हैं।

भाजपा को पंचायत चुनाव में मुंह की खानी पड़ी

नैनीताल जिले में लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करने वाली भाजपा को पंचायत चुनाव में मुंह की खानी पड़ी। अधिकतर जिलों में पार्टी समर्थित ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के प्रत्याशी हार गए।

नैनीताल जिले में आठ ब्लाकों से मात्र तीन ब्लाकों में भाजपा आई, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष में एक-एक वोट से पार्टी के प्रत्याशी चुनाव हार गए। हार की वजह सुमित्रा प्रसाद के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाना रहा।

प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने समीक्षा के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है। सुरेश जोशी बागेश्वर की, ज्ञान सिंह नेगी पिथौरागढ़ और डॉ. धन सिंह रावत चंपावत जिले की 16 अगस्त को समीक्षा करेंगे।

कार्यकर्ताओं और हारे प्रत्याशियों से वार्ता करेंगे

नैनीताल जिले का दायित्व केदार जोशी को सौंपा गया है। 17 अगस्त को वह नैनीताल और हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं और हारे प्रत्याशियों से वार्ता करेंगे।

17 अगस्त को ही अल्मोड़ा और रानीखेत की समीक्षा बलवंत भौर्याल करेंगे।

19 अगस्त को ऊधम सिंह नगर जिले की समीक्षा हरवंश कपूर करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तीरथ आज से हल्द्वानी में

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत मंगलवार से कुमाऊं दौरे पर हैं। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुरेश तिवारी और नवीन पंत के मुताबिक 12 अगस्त को तीरथ रावत सुबह साढ़े सात बजे हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए जाएंगे। दोपहर दो बजे पिथौरागढ़ में कार्यकर्ताओं से वार्ता कर शाम अल्मोड़ा लौटेंगे। सात बजे अल्मोड़ा में कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद अल्मोड़ा सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे।

13 अगस्त को सुबह साढ़े नौ बजे अल्मोड़ा से कालाढूंगी पहुंचेंगे। बीडीसी सदस्यों के साथ बैठक करने के बाद साढ़े 11 बजे हल्द्वानी भाजपा संभाग कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे प्रेस वार्ता करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें