फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असी गंगा घाटी पर बन रहा ब्रिज ढहा, एक की मौत

Sat, 05 Jul 2014 03:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराकाशी में असी गंगा घाटी के गांवों को जोड़ने के लिए गंगोरी-संगमचट्टी मोटर मार्ग पर डिगिला में बन रहा बेली ब्रिज निर्माण के दौरान ही भरभरा कर ढह गया।
विज्ञापन


एक मजदूर की मौत, तीन घायल
इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई तथा तीन मजदूर घायल हुए। इस हादसे से घाटी के गांवों तक भारी वाहनों की पहुंच का इंतजार अब और लंबा हो गया है।

एनबीसीसी द्वारा निर्माणाधीन 14 पुलों में से एक डिगिला बेली ब्रिज तैयार होने को था। जुलाई प्रथम सप्ताह में ही इस पर यातायात चालू कराने की तैयारी थी।

शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पुल निर्माण में लगी गार्डन रिच शिप बिल्डर्स कोलकाता की कंपनी के मजदूर इस पुल को कसने में जुटे थे।

अचानक पुल के दाहिने एबटमेंट से नोज स्लिप करने से पुल ढह गया। यहां काम कर रहे मजदूर फुकन मंडल(31 वर्ष) पुत्र अबुल हसन मंडल की मौत हो गई। जबकि पंकज विश्वास, सिराजुल मंडल एवं मफीजुल मंडल घायल हो गए।

घायल जिला अस्पताल में भर्ती
सभी मजदूर 24 परगना, थाना बगदाहो पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। घायलों को निजी वाहन की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

निर्माणाधीन पुल के ढहने से क्षेत्र के ग्रामीण सकते में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ ही दिन में चालू होने वाला यह पुल यदि यातायात के दौरान ढहता तो और बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


इसके साथ ही संगमचट्टी की ओर भारी वाहनों की आवाजाही शुरू होने में भी अब समय लगेगा। ज्ञातव्य है कि अगस्त 2012 की बाढ़ में असी गंगा पर बने डिगिला पुल के साथ ही पांच अन्य पुल भी धराशायी हुए थे।
विज्ञापन


फिलहाल यहां लोनिवि द्वारा तैयार किए गए एक अस्थाई बेली ब्रिज से हल्के वाहनों की आवाजाही चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें