रामनगर-बुआखाल नेशनल हाईवे-121 पर धनगढ़ी नाला सोमवार को भी उफान पर रहा। इससे हाईवे पर पांच घंटे यातायात बाधित रहा। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर सलड़ी के पास मलबा आने से यातायात एक घंटे बाधित रहा।
बेतालघाट क्षेत्र में लोनिवि में अनुरक्षक पद पर तैनात गोपाल दत्त सड़क से मलबा हटाने के दौरान घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर नैनीताल में बलिया नाले में रविवार रात और सोमवार सुबह फिर भूस्खलन हुआ। भूस्खलन से भवाली-नैनीताल सड़क का 50 मीटर हिस्सा धंस गया।
कुमाऊं में 30 सड़कें मलबे से पटीं
पिथौरागढ़ जिले में तवाघाट-नारायण आश्रम समेत 11, अल्मोड़ा में 8, बागेश्वर में 5, चंपावत में 6 सड़कें बंद हैं।