फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फादर्स डे पर पापा को याद कर खूब रोई दुल्हन

Sun, 18 Jun 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
bride
विज्ञापन
श्रीश्री बालाजी सेवा समिति की ओर से कराए गए निर्धन कन्या विवाह में पांच दुल्हनें ऐसी थी, जिनके सिर से पिता का साया पहले ही उठ चुका है। 18 जून को उनके विवाह के दिन ही फादर्स डे भी था। इस दिन अपने पापा को याद कर ये पांचों दुल्हनें खूब रोई।
विज्ञापन


समिति के पदाधिकारियों के अनुसार पांचों का रिश्ता इनकी मां ने कराया। चकराता निवासी नीलम ने बताया कि 12 साल पहले पिता गुजर गए थे। मां ने ही परवरिश की। चकराता निवासी सुचिता ने बताया कि तीन साल पहले पिता की मृत्यु हुई।

पाप की यादें अब तक ताजा हैं कि कैसे पिता को फादर्स डे विश किया करते थे। सेलाकुई निवासी किरन ने बताया कि उसके पिता नहीं है। फादर्स डे पर उनकी यादें बची हैं। बताया कि मां ने ही रिश्ता ढूंढा। सीमाद्वार निवासी आरती ने बताया कि चार साल पहले पापा गुजर गए थे।
विज्ञापन


पापा की छोटी-छोटी बातें बेहद याद आती हैं। चुक्खू मोहल्ला निवासी काजल ने बताया कि मां ने पिता की कमी  पूरी करने की कोशिश की लेकिन फादर्स डे पर पिता को याद कर उनकी आंखें भर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें