फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद चैंपियंस ने की ब्रह्मचारी बाबा से मुलाकात

Sun, 18 Jun 2017 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लेते सुमित कुमार और श्वेता सिंह - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ड्रापरो बॉल की दक्षिण एशियन गेम चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले दिल्ली के खिलाड़ी सुमित कुमार और श्वेता सिंह ने हरिद्वार पहुंचकर दक्षिण काली मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


इस दौरान स्वामी कैलाशानंद ने उन्हें प्रसाद स्वरूप मां की चुनरी और नारियल भेंट कर उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। 

गोल्ड मेडलिस्ट सुमित कुमार ने बताया कि ड्रापरो बॉल गेम का इजाद हिंदुस्तान में ही किया गया है। ये हाथ से खेला जाता है। कुछ-कुछ टेनिस की तरह ही होता है लेकिन इसमें बॉल को हाथ से मारा जाता है। कोई उपकरण प्रयोग नहीं किया जाता है।

उन्होंने कहा कि ये खेल दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसे ओलंपिक और दूसरी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें