फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दिन ली ऐसी शपथ कि हिट हो गई जोड़ी

Wed, 22 Jan 2014 09:49 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला की मुहिम ‘बेटी ही बचाएगी’ का रंग देहरादून में हर कहीं दिखने लगा है।
विज्ञापन


समारोह में शामिल कई लोगों ने शपथ पत्र भरा
सोमवार को आयोजित एक शादी समारोह में जब दूल्हा और दुल्हन ने बेटी के पक्ष में स्टेज पर शपथ-पत्र भरा तो हर किसी की जुबां पर उन्हीं की चर्चा थी। इसके बाद तो समारोह में शामिल कई लोगों ने शपथ पत्र मांग कर भरा।

पढ़ें, 'आम आदमी पार्टी की असलियत आई सामने'

सभी ने एक स्वर में अमर उजाला की मुहिम की सराहना भी की। अमर उजाला की बेटी की बचाएगी मुहिम की तारीफ करते हुए दुल्हन रेखा पंत ने कहा कि मैं घर की बड़ी बेटी हूं। मेरी दो बहनें और हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, घास की जगह मां ने रेत दिया बच्ची का गला

मैंने हमेशा पापा की जिम्मेदारी समझी और बारहवीं के बाद नौकरी करने लगी। मेरी बहनें भी यह सब समझती हैं। मुझे बेटी होगी तो बहुत खुशी होगी। मैं बेटे की ही तरह अपनी बेटी को पालूंगी और वह सभी सुविधाएं एवं आजादी दूंगी जो बेटों को मिलती है।
विज्ञापन


पढ़ें, श्रद्घा से क्यों 'डरते' हैं शक्ति कपूर?

रेखा ने कहा कि बेटियां बेहद समझदार होती हैं। दूल्हे बसंत सुंदरियाल ने भी अमर उजाला की पहल के साथ जुड़कर खुशी जताई। कहा कि वे अपनी बेटी को हमेशा बेटे की तरह ही समझेंगे।

अभियान की तारीफ की
बसंत के माता-पिता राम प्रसाद सुंदरियाल ‘अनुज’ और चंद्रवती सुंदरियाल तथा दुल्हन के माता-पिता शिव चरण पंत और प्रेमा देवी ने भी शपथ-पत्र भरा।

पढ़ें, अनुपमा हत्याकांडः राजेश गुलाटी पर फैसला जल्द

उन्होंने भी अमर उजाला के अभियान की तारीफ की और कहा कि हमने कभी बेटा बेटी में भेद नहीं किया। हमारे लिए जैसा बेटा वैसी ही बेटी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें